सूरजपुर। विद्युत वितरण खंड तृतीय के संविदा बिजलीकर्मियों की बैठक क्षेत्र के चकउथ स्थित हनुमानगढ़ी पर रविवार को हुई। इसमें लम्बे समय से बकाया वेतन के चलते हो रही परेशानी को देखते हुए 17 अगस्त से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए हरिकेश तिवारी ने कहा कि पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित है। घर मे दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है।श्रीराम ने कहा कि बार बार धरना प्रदर्शन के बाद भी संविदाकर्मियों को उनके कार्य का भुगतान किया जाना विभागीय व्यवस्था की बहुत बड़ी कमी है।विधिचंद रविंद्र सिंह ने भी मानदेय न मिलने के चलते हो रही परेशानी को बैठक मे उठाया।अंत में घोसी डिवीजन के सभी कर्मियों ने 17 अगस्त से पूरे जिले मे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।बैठक में हरिकेश तिवारी, ननकू, दिलीप, राजेंद्र, रामाश्रय, मनोज, लखन, रामबचन, रामपति, सुजीत, रमेश सिंह, चंदिका, राजकुमार, दिलीप, भुल्लन, राममिलन, संदीप, रामप्रवेश आदि रहे।