फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस पार्टी के बकवल स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में स्व. कल्पनाथ राय के 18 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि छह अगस्त को स्व. राय के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में स्थित आदमकद प्रतिमा पर सुबह साढे नौ बजे माल्यार्पण होगा। इसके बाद दस बजे पतिला में रामरती देवी सीनियर स्कूल सेकेंड्री ललितपुर लुदुही में साढ़े दस बजे, साढ़े ग्यारह बजे कोपागंज बाजार में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात बारह बजे जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन

बताया कि जिला अस्पताल में डा. सुधा राय द्वारा भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। अंत में बकवल में स्थित कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्घांजलि सभा होगी। जिसमें कवि सम्मेलन भी होगा। श्रद्घांजलि सभा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादूर सिंह होंगे। बैठक में प्रहलाद राय, रवि प्रकाश गोपाल, समीउल्लाह अंसारी, सुशील चौधरी, जनमेजय सिंह, सुबाष राम, राजू पांडेय, मसूद, नौसाद, आदि रहे। उधर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक इमिलिया कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव घनश्याम सहाय ने पार्टी के विभिन्न संगठनों के लोगों से श्रद्घांजलि सभा में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर विनय कुमार गौतम, ओम नारायण शर्मा, निरंजन गुप्ता, सोनू कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें