दोहरीघाट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश संगठन की तरफ से शीत गृह के परिसर चल रहा दोहरीघाट ब्लाक का जनकल्याण मंडलीय सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन का शुभारंभ गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मऊ जनपद के प्रभारी देवेंद्र यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि जनकल्याण किसी भी संगठन या सरकार का प्रमुख उद्वेश्य है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनता के जनादेश से निर्वाचित सरकार का चिंतन और दिशा उसकी योजनाओं से स्पष्ट होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा प्रतिपादित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक चिंतन का आधार अंत्योदय है। साथ ही यह विचार से अधिक क्रियान्वयन की पद्घति है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट जनादेश से गठित केंद्र एवं राज्य सरकार का लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय है। कार्यक्रम में आने वाले उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का कार्यकर्ताओं ने रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष राय, दीनदयाल कुशवाहा, अवधेश राय, नन्हे शाही, हिमांशु राय, ऋषिराज मिश्रा, मोतीचंद, विकास वर्मा, आशीष शर्मा, पप्पू गुप्ता, केशभान राय, योगी सोनकर, सुरेश उपाध्याय ,रामचरण सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।