फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए में अमन के चयन पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (ब्यूरो)। क्षेत्र के लिलारी भरौली निवासी अमन सिंह पुत्र अरविंद सिंह ने एनडीए की परीक्षा पास करने के साथ भारतीय सेना में अधिकारी पद पर चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी। घरवालों ने बताया कि अमन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पिढवल मोड़ स्थित चिल्ड्रन स्कूल से हुई। वर्ष 2012 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में प्रवेश होने के बाद इंटर तक की पढ़ाई की। इंटर की परीक्षा देने के बाद एनडीए की परीक्षा दी और प्रथम बार में ही भारतीय सेना में अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों के साथ ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर के गुरुजनों को दिया। अमन की कामयाबी पर अखिलेश पांडेय, संतोष सिंह, मुन्नू तिवारी, नान्हू कन्नौजिया, अरविंद राय आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें