फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक की ट्रक से टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग नौ बजे खरीहानी मार्ग पर एक बाइक से जा रहे तीन लोगों की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बीनासेपुर गांव का रहने वाला ओमप्रकाश चौहान का (25) पुत्र संतू चौहान अपने दो अन्य साथियों के साथ कहीं जा रहा था। अभी वह रसूलपुर गांव के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में ओमप्रकाश चौहान (25) पुत्र संतू चौहान, व उसके दो साथी मोहित चौहान (26) पुत्र मारकंडेय एवं जयप्रकाश (18) पुत्र लालचंद निवासीगण रमनारा थाना, दुल्लहपुर (गाजीपुर) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में तीनों को घायलों को इलाज के लिये आजमगढ़ ले जाया गया जहां जयप्रकाश की मौत हो गई। उधर, सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
स्कार्पियो ने राहगीर को रौंदा, मौत
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ बाजार में रविवार अपराह्न चार बजे स्कार्पियो की टक्कर से राहगीर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ गांव निवासी विभूति यादव (68) पुत्र बीरबल यादव रविवार शाम घर से बाजार आए थे। वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मऊ की तरफ से आ रही तेज गति स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो गई थी। पुलिस स्कार्पियो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें