फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 प्रधान पदों पर 886 प्रत्याशियों का दावा

Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की महामुकाबले और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चतुर्थ चरण का नामांकन  शुक्रवार को पहले दिन हुआ। फतहपुर मंडाव एवं दोहरीघाट ब्लाक में काफी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन



प्रत्याशी अपने समर्थकों व लाव  लश्कर के साथ  आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए ब्लाक पर पहुंच रहे थे।  महिला  प्रत्याशी भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोई घुंघट तो बिना पर्दे के ही नामांकन करने पहुंची। नामांकन करने  वाले  ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की लंबी कतारें लगी  रहीं।


पहले दिन दोनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान पद के लिए 987 प्रत्याशियों  ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा हर ब्लाकों में सदस्य पदों के लिए  नामांकन करने वालों की संख्या सैकड़ों में रही। देर रात तक नामांकन पत्रों  की गिनती भी  होती रही।
विज्ञापन



मधुबन संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को फतहपुर मंडाव ब्लाक में नामांकन के लिए  बनाए गए कुल आठ काउंटर पर ब्लाक क्षेत्र के 82  गांवों के प्रत्याशी अपने  समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे रहे थे।


 सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाक  मुख्यालय से लगभग दो सौ मीटर पहले ही पुलिस  द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। इस  दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी व पीएसी  बल तैनात रहा ।  किसी भी  प्रकार गड़बड़ी न हो इसके लिए  सारी तैयारी पहले से ही कर ली गई है।  


ब्लाक में कुल 82 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 370 प्रत्याशियों ने  नामांकन किया। वहीं  996  सदस्य पदों के लिए 370 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल  किया।


दोहरीघाट  ब्लाक में 74 ग्राम प्रधान पदों के लिए 516  प्रत्याशियों  एवं 928   सदस्य पद के लिए सैकड़ों ने नामांकन दाखिल किया। दोहरीघाट ब्लाक में नामांकन को लेकर काफी गहमा गहमी रही। देर रात नामांकन पत्रों का मिलान किया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें