नगर के सहादतपुरा में धनतेरस के पूर्व सजावट के समान और मूर्ति की खरीदारी करते लोग।संवाद
मऊ। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय एसके मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8788 किलो नकली दाल, तेल सहित 11.51 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
शहर कोतवाली के काजीटोला भेली बाजार स्थित मेसर्स मुमताज अहमद गल्ला स्टोर पर औचक छापेमारी की। मिलावट के संदेह पर छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे, जबकि 11.51 लाख रुपये के सरसों, रिफाइंड और सहित 8788 किलो दाल सीज की।
एसके मिश्रा ने बताया कि मिलावट के संदेह में सोना चांदी ब्रांड का सरसों तेल, राइस ब्रान सरसोना कड़वा एक्टिव तेल, शक्ति रिफाइंड सोयाबीन तेल, अरहर की दाल, नमक, बेसन का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
इसी प्रतिष्ठान से गलत पैकिंग और अधोमानक के संदेह में 5.27 लाख रुपये 211 टिन (3163 किलोग्राम) सोना चांदी ब्रांड सरसो तेल, 3.22 लाख रुपये का 140 टिन (2100 किलोग्राम) रिफाइंड राइस ब्रान सरसोना कड़वा एक्टिव तेल, 70 हजार रुपये का 70 गत्ता (700 किलोग्राम) शक्ति रिफाइंड सोयाबीन तेल, 2.20 लाख रुपये का 73 बोरी (2200 किलोग्राम) एस मुखी ब्रांड अरहर की दाल, 2400 रुपये का 19 बोरी (475 किलोग्राम) नमक जब्त कर लिया। इसके साथ ही 9900 रुपये का 15 बोरी (150 किलोग्राम) बेसन भी जब्त किया।