फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

843 प्रशिक्षित युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया

Fri, 01 Sep 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ। जिले में कौशल विकास युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षित करने का सशक्त माध्यम है। कौशल विकास मिशन और सेेवा योजन कार्यालय की ओर से जनपद में लगाए गए रोजगार मेलों के माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक पांच सौ युवा बेरोजगारों को नीजी कंपनियों में नौकरी दिलाई गई। 843 प्रशिक्षित युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया है। यह आंकड़ा भले ही कम हो लेकिन बेरोजगारी के क्षेत्र में उम्मीद की एक प्रबल किरण जरूर है।  
विज्ञापन

 जिले में कौशल विकास मिशन की ओर से पांच निजी प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसियों को बेरोजगारों को प्रशिक्षित कराने केलिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा राजकीय पालिटेकिभनक संस्थान भी कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्रदाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1800 युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष 405 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में लक्ष्य 2083 के सापेक्ष 1815 युवाओं को प्रिशिक्षण दिया गया जबकि वर्ष 2025 -16 में लक्ष 1211 के सापेक्ष 420 और 2014 -15 में लक्ष 1886 के सापेक्ष 1593 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। यानी इन चार सालों में कुल लक्ष्य 6980 के सापेक्ष 4223 युवाओं को रोजगार के लिए कुशल किया गया। यह उपलब्धि लक्ष्य का लगभग 60 फीसदी है। जिला सेवायाजन अधिकारी कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में अप्रैल 2017 से अब तक 151 बेरोजगारों को नीजी कंपनियों में नौकरी मिली ।
इनसेट  
349 को मिली निजी कंपनियों में नौकरी  
कौशल विकास मिशन की ओर से इस वित्तीय वर्ष 31 मार्च को आयोजित रोजगार मेले में 73 युवाओं को ,12 मई को आयोजित रोजगार मेले में 12 तीन जुलाई को 134 और 11 जुलाई को आयोजित मेले में 130 युवाओं को नीजी कंपनियों में नौकरी दिलाई गई। इस प्रकार इस योजना के तहत 349 प्रशिक्षित युवाओं को अब तक नौकरी मिली है।  
विज्ञापन

इनसेट
बेरोजगारों को नहीं मिलता कोई भत्ता
जिला सेवायोजन कार्यालय में जिले के कुल 40 हजार बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। इनमें 17 हजार 234 महिलाएं हैं। वर्तमान में इन्हें किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें