फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चेकिंग के दौरान बिना टिकट मिले 83 यात्री, 48 हजार रुपये की वसूली

विज्ञापन
ज्वाइंट रेलवे टीम द्वारा बिना टिकट के यात्रा करने वाले के खिलाफ चलाया गया अभियान:सोर्स रेलवे पु
विज्ञापन
बिना टिकट और अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए शुक्रवार को रेलवे ने मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। टिकट जांच अभियान के दौरान 83 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 48 हजार 35 रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए।
विज्ञापन

मऊ–इंदारा रेलखंड पर भटनी–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (65107), बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस (15104), आनंद विहार–सीतामढ़ी एक्सप्रेस (14006) सहित अन्य मेल और सवारी गाड़ियों में चेकिंग की गई। इंदारा–दोहरीघाट रेलखंड पर दोहरीघाट–वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी (65121) में भी विशेष जांच की गई।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मऊ अखिलेश सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव सहित रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के 11 सुरक्षा कर्मियों, वाराणसी रेड टीम तथा आईसीपी मऊ के 11 टिकट जांच कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जो यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में अधिक और टिकट खिड़की पर कम भीड़ को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें