फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबी की 83 लाख की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माफियाओं और अपराधियों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी मुख्तार अंसारी के करीबी की गैैंगस्टर एक्ट के तहत 83 लाख की संपत्ति के कुर्क करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा है कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी तथा मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी मीरा देवी के नाम भूमि मौजा परदहा, तहसील सदर, जिला मऊ स्थित आराजी नंबर 2172 रकबा 226.8 वर्ग मीटर की जमीन को कुर्क करने का आदेश जारी किया। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 83 लाख रुपये है। आनंद यादव के खिलाफ कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आनंद ने पत्नी मीरा देवी के नाम से उक्त जमीन अवैध रूप से कमाए गए धन से खरीदी थी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल और अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिन्होंने इस तरह की संपत्तियां खड़ी की हैं, उनका चिह्नीकरण किया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें