फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया मुख्तार के करीबी आनंद यादव का 83 लाख का भूखंड कुर्क

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहां में मुख्तार के सहयोगी आनंद यादव के जमीन को गैंगेस्टर एक्ट में क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन ने माफिया मुख्तार के करीबी सरवां निवासी आनंद यादव की लगभग 83 लाख कीमत का परदहा स्थित भूखंड शुक्रवार को कुर्क कर लिया। जनपद पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार के 27 जुलाई 2022 के अनुपालन में एसडीएम सदर हेमंत चौधरी ने राजस्व टीम और क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र के साथ भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। आनंद कुमार द्वारा अवैध धन से मौजा परदहा तहसील सदर में पत्नी मीरा के नाम से अर्जित 226.8 वर्गमीटर भूखंड को धारा 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुर्क कर लिया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अब तक लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपये की कीमत के आनंद यादव के मौजा परदहा में रकबा 168 कड़ी के भू-खंड को जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही आनंद यादव द्वारा सरकारी पोखरे पर किए गए अतिक्रमण को 06.जुलाई 2021 को मुक्त कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व आनंद यादव के पिता बैजनाथ यादव द्वारा अवैध धन से अर्जित की गयी चार करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें