फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतें होंगी सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के 83 गांव में पंचायत चुनाव को लेकर सैनिटाइजेशन तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों को दे दी गई है। रविवार को कर्मचारी सभी गांवों में पहुंचकर सैनिटाइजेशन तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर करेंगे।
विज्ञापन

इस बाबत खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक अभियान चलाकर ब्लॉक के सभी 83 गांव में सैनिटाइजेशन तथा साफ-सफाई का दायित्व ग्राम पंचायतों के सचिवों को दिया गया है। इससे पंचायत चुनाव में वैश्विक महामारी से लोगों को बचाया जा सकेगा। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसे रविवार को अभियान चलाकर पूरा करवाया जाएगा जो गांव बच जाएंगे उनमें सोमवार तक पूरी साफ सफाई के साथ सैनिटाइज करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें