फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1645 दिव्यांगों के लिए बनेंगे 454 बूथों

विज्ञापन
विज्ञापन
19 मई को होने वाले मतदान के दिन घोसी विधानसभा के 454 बूथो पर 1645 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने मतदान की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

घोसी विधान सभा के 669383 मतदाताओं में से 1645 दिव्यांग मतदाताओं को अलग से चिह्नित किया गया हैं। इनको मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। घोसी विधानसभा में चिन्हित 1645 दिव्यांग मतदाताओं ने से 83 बोलने तथा सुनने में असमर्थ है। जबकि 207 चलने में असमर्थ है। वहीं 188 मतदाता देखने मे असमर्थ है। 1167 मतदाता अन्य दिव्यांगता श्रेणी में चिह्नित है।सबसे अधिक दिव्यांग मतदाता बूथ संख्या 317 पारा पर 26, बूथ 320 पर 25, बूथ संख्या 318 पर 21 तथा बूथ संख्या 441 पर होगा।
इसी तरह बूथ संख्या 180 घोघवल रामपुर पर 16, बूथ संख्या 184 मानिकपुर जमीन हाजीपुर में 14, बूथ संख्या 442 मोहम्मदपुर खास में 15 तथा बूथ संख्या 323 फैजुल्लाहपुर में 14 आदि बूथो पर उनको चिन्हित किया गया है। उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने बताया कि सभी बूथो ओर रैम्प आदि मूलभूत सुभिधाओ की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया गया है। अधिकांश बूथो पर रैंप, रास्तों का निर्माण हो गया है।दिव्यांगों को मताधिकार के लिए प्रेरित करने के साथ बूथो पर सहायक की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें