मधुबन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. ओपी वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बेल्थरारोड निवासी दो व्यक्तियों से तलाशी के दौरान 90 हजार नगदी बरामद किया। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने बरामद रकम को जब्त कर लिया।
गुरुवार को उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. ओपी वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजे के क्षेत्र के कुंडाशरीफपुर गेट के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान घोसी की तरफ बाइक से जा रहे बेल्थरारोड निवासी दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी लिया। उनके पास से 90 हजार रुपया नगदी बरामद किया। कोई कागजात न दिखाने पर पुलिस ने बरामद रकम को जब्त कर लिया।