होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर एसपी पुष्पाजंली ने जीआरपी एसओ को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने होली पर विशेषकर ट्रेन में पानी, रंग और पत्थर आदि फेंकने वालों पर पैनी नजर रखने की सलाह दी है। इसके लिए समय समय पर चेकिंग करने को कहा है।
मंगलवार को दोपहर 2 बजे जीआरपी एसपी पुष्पाजंली ने मऊ जीआरपी एसओ तथा बलिया जीआरपी एसओ सहित बेल्थरारोड, औड़ीहार चौकी प्रभारियों की बैठक ली। कहा कि जीआरपी उपद्रवियों को चिह्नित कर उन्हें हिरासत में ले। एसपी ने होली त्यौहार पर खास सर्तकता बरतने का निर्देश दिया। कहा किसभी पुलिसकर्मी डयूटी चार्ट के अनुसार कार्य करें। साथ ही बोली कि पुलिसकर्मी लाइसेंसी हथियार लेकर ट्रेन में न जाए। सभी लोग चुनाव आचार संहिता का पालन करें। साथ ही सभी लोगों से होली के त्यौहार को मिलजुलकर मनाने और पर ट्रेन संचालन के दौरान होली पर रंग, पानी, पत्थर आदि न डालें। जिससे कोई समस्या पैदा न हो। साथ ही जहरखुरान तस्कर के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक समाप्त होने के बाद एसपी ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने दस्तावेज, बैरक तथा अपराधियों से जुड़े रिकार्डो को खंगाला। इस मौके पर जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक सियाराम यादव आदि मौजूद रहे।