फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ की बुनियाद पर ठग रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से रविवार को नगर के हिंदी भवन के सभागार में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी चौहान को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी चौहान ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी समाज के गरीब, उपेक्षित, अति पिछड़ा, अति दलित जाति के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा नहीं जा सका है। जिससे गरीब समाज के लोग लाचारी में उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। यही वजह है कि गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्प लिए हैं। इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। कहा कि अति पिछड़ा, अति दलितों को शिक्षा एवं विकास के मुख्य धारा से दूर रखने के लिए आज तक जितनी सरकार बनी, सभी ने साजिश रचने का काम किया। वर्तमान सरकार जुमले एवं झूठ की बुनियाद पर लोगों को ठगने का काम किया। अब चुनाव के लिए एक बार फिर झूठ का ताना बाना बुनना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, संजीव चौहान, विनोद चौहान, मुन्नीलाल चौहान, रामप्रताप चौहान, अशोक सिंह, विकास शर्माआदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें