मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा ने सैफनपुर मुहल्ला स्थित निर्मित हो रहे शिव मंदिर परिसर में शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रवचन व मानस कथा का आयोजन किया गया। शनिवार की रात्रि बुंदेलखंड से पधारी मानस कोकिला व प्रवचन मर्मज्ञ अखिलेश्वरी देवी ने कहा कि सत्संग से मानव जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कहा कि सत्संग व संतो का सामीप्य से हम सभी के जीवन मे शांति, सुख, व प्रेमभाव की बढ़ोतरी होती है। कहा कि भगवान की कथा सुनने से मन में प्रेम की भावना दुखों का निवारण कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। अखिलेश्वरी देवी ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि सत्संग में जाने पर व्यक्ति में प्रेमभाव, परोपकार, दयालुता बढ़ती है साथ ही संत्संग अपने धर्म के प्रति लगाए बढ़ता है। एक अन्य कथा वाचक व प्रवचन कर्ता नीरज शास्त्री व रमाशंकर सिंह ने पवनसुत हनुमान की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसका हर प्रकार का कष्ट का ह्रास होता है।
कार्यक्रम के बाद आरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटे गए। इस मौके पर लल्लन चौहान, शशांक त्रिपाठी ,नीरज शर्मा, हरीश चंद्र ,बहादुर, राजेंद्र चौहान, सुभाष यादव ,सुनील कुमार, डब्लू आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।