मऊ। अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोइयां महासंघ की बैठक शुक्रवार को नगर के बुनकर कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में बढ़ोत्तरी पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों के सम्मान के लिए सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोइयां महासंघ मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर संघर्षरत था। महासंघ की संघर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है, जो कि महासंघ की एकता के चलते संभव हुई। कहा कि इससे जिले के 4 हजार रसोइयों को अब हर माह 1500 रुपये प्रति माह मिलेगा। वहीं जिलाध्यक्ष सुनिता राजभर ने मानदेय में बढ़ोत्तरी पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पदाधिकारियों का सम्मान महासंघ द्वारा 15 मार्च को जिला कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मानदेय में बढ़ोतरी पर इनका सम्मान किया जाएगा। बैठक में रामदुलारे गोड़, शिवप्रकाश यादव, रामप्रवेश, विद्यादेवी, विमल मौर्या, दीना प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।