घोसी। पुलवामा की घटना के प्रतिशोध में भारतीय वायु सेना के द्वारा किए गए हमले की सूचना से घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष का माहौल हो गया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में पठाखा छोड़कर मिठाईयांखिला कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो भारत माता की जय,वंदेमातरम आदि नारे को लगाते चल रहें थे। पकड़ी रोड पर महावीर विश्वकर्मा,प्रेमसागर निषाद,प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में में पठाखा छोड़ने के साथ लोगों को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, गिरिजापति राय, मुन्ना राजभर, नागेंद्र मद्धेशिया, कृपाशंकर सिंह, अनिल मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, अजित आदि उपस्थित रहे।