फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने दर्जनों गांवों की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के भेलाबांध गांव में हाईटेंशन की तार टूट जाने से क्षेत्र के डांड़ी और टड़ियांव सब स्टेशनों से जुड़े दर्जनों गांवों की विद्युत सप्लाई शुक्रवार को भी पूरे दिन बाधित रही। 20 घंटे बाद इन गांवों में बिजली बहाल हो सकी। जाड़े के मौसम में लोगों को अंधेरे और ठंड में काम चलाना पड़ा जबकि लोगों को पीने और नहाने कपड़े धोने के लिए तरस जाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद लगभग 20 घंटे बाद दोनों सबस्टेशनों की विद्युत् आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई दो सबस्टेशन डांड़ी और टड़ियांव से सप्लाई होती है। इन फीडरो से क़स्बा सहित सहरोज डांडी देवकली विशुनपुर कोपागंज देहात, लाडनपुर, सेंदुराईच, खुखुंदवा, काछीकाला, सोड़सर भदसा मानोपुर, जयरामगढ, टड़ियांव सहित सैकड़ों गाँवों को विद्युत सप्लाई होती है। गुरुवार की शाम इस दोनों फीडरों को सप्लाई देने वाली 33,000 केवी का तार भेलाबांध में टूट जाने से सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। विद्युत सप्लाई बाधित होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। पानी के लिए घर से दूर मोहल्लो में स्थित एकमात्र हैंडपंप पर लोग लाइन लगाए दिखाई दिए। 20 घंटे बाद विद्युत सप्लाई चालू हो पायी है। डांड़ी सब स्टेशन से जुड़े गांवों में कहीं न कहीं आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि हफ्ते में मात्र एक या दो दिन ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें