रतनपुरा। क्षेत्र के ठैंचा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रहा नागेश्वर पांडेय महाविद्यालय पीपर साथ का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। छात्र छात्राओं ने जनजागरुकता रैली निकाली। साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. प्रभुनाथ राजभर ने कहा कि जीवन जीने की कला और विपरीत माहौल में भी सामान्य जीवन जीना ही जीवन की कला है। इस दौरान शिविरार्थी छात्र छात्राओं ने आसपास की मलीन बस्तियों की साफ सफाई किया। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना लोक गीत, लघु नाटक और देश की तरक्की में महिलाओं की भूमिका विषय पर लेख प्रस्तुत किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरनाथ चतुर्वेदी, फडीष कुमार पांडेय, देवव्रत आदि शामिल रहे।