फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, आज बैठक कर तय करेगें रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ एक सप्ताह के अवकाश के बाद मंगलवार को दीवानी कचहरी खुलते ही वादकारियों ने जहां राहत की सांस ली। वहीं, अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूमकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामना दी लेकिन जिला जज की कार्यप्रणाली को लेकर गत दिनों से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। बुधवार को आमसभा की बैठक होगी। इसमें अधिवक्ता अग्रिम रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बार एसोसिएशन की बैठक कर अधिवक्ताओं को नववर्ष की शुभकामना देने के साथ ही मिठाइयां बांटकर एक नई परंपरा की शुरुआत की। इस दौरान सेल टैक्स के अधिवक्ता शीतला प्रसाद बरनवाल के निधन और अधिवक्ता विजय शंकर की माता और कंचनलता के पिता के निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। बैठक में अमरनाथ सिंह, राजेंद्र राय, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, रामकृत यादव, राकेश मिश्रा, अजय कुमार सिंह, सत्येंद्रनाथ राय, विजय बहादुर पांडेय, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, सतीश मौर्य, रूपेश पांडेय, दारोगा सिंह, लक्ष्मीकांत यादव आदि अधिवक्ता ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें