फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद चौथे शनिवार को बैंक बंद रहने से किसानों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्हा। मांगों को लेकर शुक्रवार को बैैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहें, साथ ही शनिवार को माह के अंतिम शनिवार होने के कारण पुन: बैंक बंद हो गया। इस क्रम में रविवार को अवकाश के चलते बैंक बंद होने से किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताते चलें कि दोहरीघाट विकास खंड में काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा गोठा,कोरौली ,उसरी ,मादी व दोहरीघाट बाजार में मौजूद है। इसमें काफी संख्या में किसानों का खाता है। शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसी क्रम में शनिवार को भी बंदी हो गई। इससे किसानों के साथ व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
किसानों को अपने खेतों में यूरिया खाद डालने के लिए खरीदारी करनी थी, लेकिन हड़ताल के चलते किसान महाजनों से निवेदन कर उधार खाद बीज लिए। क्षेत्र के किसान जयप्रकाश राय, मनोज राय ,इंदल पासवान ,गुरु प्रसाद रावत, सियाराम आर ,राज किशोर ,रामसर चौहान का कहना है कि किसानों की खेती का समय चल रहा है ।जिसमें बैंकों की हड़ताल होने से हम किसानों के ऊपर काफी संकट गहरा रहा है। जिसके चलते हम किसान अपने अपने खेतों में यूरिया की छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर हम किसान काफी चिंतित।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें