फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाककर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ घोसी के बैनर तले ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपडाकर घर पर प्रदर्शन किया। संघ के प्रखंडीय सचिव रामचेत यादव की अध्यक्षता में डाककर्मियों ने अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रखंडीय सचिव रामचेत यादव ने कहाकि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट एक जनवरी 2016 से लागू करने , ग्रेजुएटी डेढ़ लाख से पांच लाख रुपये करने , बीपीएम का रख रखाव भत्ता 500 से बढ़ाकर 1600 रुपये करने , आठ घंटे का वर्क लोड ब्रांच आफिस करने के साथ ही सिविल कर्मचारी मानने आदि की मांगे को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। वहीं सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। कहा कि कर्मचारियों की सही मांगो को मान नहीं रही है। जबकि सरकार को चाहिए की डाक सेवको की समस्याओं पर विचार कर मानते हुए समाधान करें। इस अवसर पर स्वामीनाथ,सर्वेश दुबे , जितेंद्र सिंह , जयप्रकाश , ओमप्रकाश , अनिल पाण्डेय , सुरेश , बालकिशुन,अम्बिका यादव आदि उपस्थित रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें