फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। नगर के केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर देर तक ताली बजती रही। मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण बाला रहीं। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मानवीय मूल्यों पर आधारित माध्यमिक वर्ग की छात्राओं ने त्रिपुरा समूह नृत्य पेश किया। बच्चों के पेश भ्रूण हत्या पर आधारित एकांकी पेेश कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। बच्चों ने गरबा नृत्य पेश कर लोगों की तालियां बटोरीं। योग के बच्चों द्वारा एरोबिक डांस किया गया। विद्यालय की छात्रा अंजली ने एकल नृत्य तथा निकिता ने एकल गान प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। अंग्रेजी एकांकी मोबाइल का अधिक प्रयोग हानिकारक की प्रस्तुति की। पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप, स्वच्छता पखवाड़ा, स्काउट गाइड शैक्षणिक प्रगति हिंदी पखवाड़ा के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर शिवाजी सदन को प्रथम स्थान तथा टैगोर सदन को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण बाला ने कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय के वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों की झांकी प्रस्तुत करता है। विद्यालय के बच्चों द्वारा जो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वे सब प्रशंसनीय रहे। अंत में विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें