क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों तथा कोपा कोहना प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने यातायात जागरुकता रैली निकाली। रैली को क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल पुलिस तथा स्कूली बच्चे अपने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली कस्बे के चौक, चमनरोड, भातकोल मोड़, कसारा मोड़ होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। रैली के दौरान जगह जगह यातायात नियमों की जानकारी को लेकर वाहन चालकों और दुकानदारों को पर्चे बांटे गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी न होने से कई लोग असमय ही जान गवा देते हैं। हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। तीन सवारी, बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कतई न करें। यातायात नियमों को मानें ताकि आप और आपके अपने सुरक्षित रहें। इस दौरान कोतवाल अखिलेश कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, सुधाकर सिंह, उमेश यादव, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विनीता गुप्ता आदि शामिल रहे।