फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में नगर में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने और आम लोगों को जागरूक करने को लेकर शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी अतुल वत्स (आईएएस) के नेतृत्व में सघन सफाई अभियान चलाया गया। कस्बा के रोडवेज शहीद चौराहा से विजय स्तंभ चौक तक साफ सफाई की गई। इस दौरान सड़क पर बिखरे कूड़े, फेंकी गई सब्जियों आदि को उपजिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से उठाकर कूड़ेदान में रखा और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सफाई के दौरान रोडवेज सब्जी मंडी और फल बाजार के पास सड़ी सब्जियां और केले आदि के डंठल खुलेआम सड़क पर फेंका देखकर श्री वत्स ने नाराजगी जताई। नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया कि गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए। अभियान के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान एसडीएम श्री वत्स ने कहा कि स्वच्छता और साफ सफाई किसी भी व्यक्ति को सिखाने की चीज नहीं है। कहा कि लोगों को स्वयं ही इसके लिए जागरूक होना चाहिए और आसपास के लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। कहा कि अभियान चलाकर तहसील के अन्य नगर पंचायतों और गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी के अतिरिक्त सभासद, नगर के गणमान्य व्यक्ति, नगर पंचायत कर्मी, लेखपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें