जीएसटी के कानून में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को मऊ टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शब्बीर अहमद के नेतृत्व में डीएम से मिला। जिसके बाद उन्होंने डीएम को जीएसटी काउंसिल के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपा।
इसके पूर्व सेलटेक्स बार के अधिवक्ता कक्ष में बैठक को आयोजन हुआ। जिसके संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष शब्बीर अहमद ने कहा कि राष्ट्र को सरल जीएसटी एवं आसान अनुपालन की आवश्यकता है। वस्तु एवं सेवा कर के 16 माह बीत चुके हैं, अब यह आवश्यक है कि जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए था। समस्याएं समय बीतने के साथ बढ़ गई हैं। जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मुख्य रुप से अमरेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अलाउद्दीन बादशाह, दीनानाथ, शिवाजी सिंह, पंकज गुप्ता, अतुल सिंह, उत्तम सिंह, प्रयाग नारायण वर्मा, सुभाष यादव, विजय शंकर, बृजेश फैयाज, जावेद, गणेश, अवधेश सिंह अमरेश मौर्य, अरुण सिंह ,संजय श्रीवास्तव ,संजय कायस्थ, प्रमोद सिंह संजय, प्रजापति आदि मौजूद रहे।