फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसार्किट से तीन रिहायशी मडईयां में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन कोतवाली क्षेत्र के दुबारी गांव के दलित बस्ती में बुधवार की दोपहर में तीन रिहायशी मड़ई में शॉट सर्किट से आग लग गई। गांव में आग लगने की जानकारी पर ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान रिहायशी मड़ई में रखा 15 हजार नकदी सहित एक लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुबारी ग्राम सभा के दलित बस्ती निवासी सिंकदर पुत्र स्व. मुसाफिर प्रसाद का तीन रिहायशी मड़ई बनाकर अपने भाई धर्मेद्र के परिवार के साथ रहता है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे धर्मेंद्र आक्र सिंकदर घर से बाहर गए थे, जबकि एक महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान शॉटसर्किट के चलते मड़ई में आग लग गई। जो कि देखते देखते ही पास में बनी दो मड़ई को चपेट में ले लिया। मड़ई में आग लगने पर ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकालते हुए फायर ब्रिगेड को सूचन देते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ओर दो घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर आगलगी की घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित सिकंदर ने बताया कि अगलगी की घटना मेें 15 हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें