फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले स्कूली प्रधानाध्यपक, शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांच के उद्देश्य से घोसी एसडीएम द्वारा बुधवार को तहसील के दो प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक गायब मिले। वहीं बच्चो की उपस्थिति कम मिली। इसी तरह से दूसरे स्कूल में एसडीएम को शिक्षा का स्तर निम्न मिला। जिस पर एसडीएम ने दोनों अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर बुधवार की दोपहर 2 बजे पर चक विश्वनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान मिश्र और सहायक अध्यापिका अंजू राय बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित मिले। वहीं स्कूल में मौके केवल शिक्षामित्र सीमा और विद्यावती मौके पर मिली। इस दौरान एसडीएम को नामांकित 18 छात्रों में केवल 4 बच्चे ही उपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम 3 बजे पर प्राथमिक विद्यालय चकबवन पहुंचे। जहां स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक अशोक यादव, सहायक अध्यापिका शशि, प्रिया सिंह और दोनों शिक्षा मित्र उपस्थित थे। विद्यालय में नामांकित 93 छात्रों में 56 बच्चे उपस्थित मिले। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान छात्रों से कई प्रश्न पूछे। निरीक्षण में एसडीएम को मानक के अनुरूप विद्यार्थियो की संख्या मिलने और शैक्षणिक गुणवत्ता में संतोषजनक न मिलने पर उसे सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने का प्रस्ताव बनाकर भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें