फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से पढ़ाई करेंगे भुसुआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र के भुसुआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने किया। इस विद्यालय के बच्चे अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के भुसुआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास ग्राम प्रधान हरेंद्र चौहान और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से किया गया है। विद्यालय के शिक्षकों तथा ग्राम प्रधान के प्रयास से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इस मौके पर विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू होने से बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में जिला बेसिक अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार तथा ग्राम प्रधान के प्रयास की सराहना की। इसके पूर्व बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिह, खंड विकास अधिकारी रजनीश सिह, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौहान, अजीत यादव, प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण राम, सुनीत कुमार यादव, छविलाल, श्याम देव,अमरजीत,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें