तहसील क्षेत्र के पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम हरिराम यादव द्वारा किया गया। इस दौरान 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं का फार्म भरकर नई मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें बताया कि जिन छात्राओं की उम्र जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज है। तो वो फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा ले। जिससे वो देश में होने वाले चुनावों में अपनी सहभागिता दे सके। साथ ही वह अपने मत का इस्तेमाल कर के देश के निर्माण में अपनी भागीदारी दें। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रसाद, नायब तहसीलदार जावेद अंसारी, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडे, प्रबंधक शेख सल्लू, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद जाहिद समेत कॉलेज के समस्त शिक्षक तथा प्रधानाचार्य मौजूद रहे।