फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जबसे देश में मोदी सरकार आई है लोकतांत्रिक अधिकारों वाली संस्थाओं पर हमले बढ़े हैं। उनको कमजोर किया जा रहा है। गरीबों, आदिवासियों की बात उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों के आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। भीमा कोरेगांव में हमला करने वाले हिंदुत्ववादी संगठन के लोग खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि दलित संगठनों के समर्थकों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इसी क्रम में ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गरीबों की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा रहा है। इस अवसर पर अखिलानंद पांडेय, शिवमूरत गुप्ता, जयप्रकाश् धूमकेतु, सुधाकर, अजमल बेलाली, सतिराम यादव, कमला यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें