फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही चालू होगी उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्था पुन: संचालित होगी। बीज परीक्षण प्रयोगशाला के चालू होने से जिले के बीज उत्पादक किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इससे किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

तत्कालीन मंत्री राजकुमार राय के प्रयास से 2006 मेें करोड़ों की लागत से बीज प्रमाणीकरण संस्था की स्थापना कराया। प्रयोगशाला तथा संभागीय कार्यालय स्थापित किया गया। इससे मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ के बीज उत्पादक किसानों को लाभ मिल रहा था। विभागीय उदासीनता तथा व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार न होने के चलते संस्था घाटे में चलने के चलते वर्ष 2016 में पीलीभीत स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में एबीजीपी के जिला संयोजक तथा भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सांसद हरिनारायण राजभर को दिया।
सांसद ने उस पत्र को कृषि विभाग के विशेेष सचिव को अग्रसारित किया। विशेष सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रिपोर्ट में बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की प्रबंधकारिणी परिषद की 101वीं बैठक में मऊ में बीज परीक्षण प्रयोगशाला को संचालित रखते हुए मऊ संभागीय कार्यालय को विघटित कर उसे वाराणसी संभाग में सम्मिलित किया गया है। अब यहां पर बीज परीक्षण प्रयोगशाला संचालित होती रहेगी। सांसद हरिनारायण राजभर का कहना है कि बीज परीक्षण प्रयोगशाला पुन: संचालित होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव का कहना है कि संभागीय कार्यालय को पुन: स्थापना कराने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें