फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में अधूरे शौचालय का निर्माण कराए पूरा: बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांवो को ओडीएफ कराने के उद्देश्य को लेकर परदहा ब्लाक परिसर के सभागार में बुधवार को बीडीओ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लाक में हुए विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ अक्टूबर से पूर्व गांवों को ओडीएफ करने का निर्देश दिया गया। साथ हीओडीएफ हुए आठ गांव की सूची लेने के साथ डीपीआरओ को भेजा गया।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने ब्लाक के इमिलियाडीह , नसीरपुर, रकौली, आदेदीह, गांव में शौचालय के निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के लिए ग्राम विकास अधिकारीयों को फटकार लगाई । साथ ही कर्मचारियों को एक सप्ताह में शौचालय निमार्ण कार्य को पुरा कराने का निर्देश दिया । इस दौरान ओडीएफ हुए आठ गांव बहरीपुर, खडगजेपुर, इटौरा, बबुआपुर, सरयां, भार, सहित रणवीरपुर गांव स्थित तौफीक का पुरा गांव प्रोत्साहित करते हुए इन गांवों को की सूची डीपीआरओ कार्यालय भेजी गई। बीडीओ ने अधिकारियों- कर्मचारियों को 2 अक्टूबर से पूर्व अधूरे शौचालय का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, प्रदीप कुमार, सदाशिव सिंह, अनुपमा सिंह, धर्मेन्द्र, प्रशांत दुबे, गोपाल शरण पांडे आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें