मधुबन।क्षेत्र स्थित संत कबीर इंटर कालेज के छात्र चन्दन चौहान ने आईआईटी की परीक्षा पास करके विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम आने के बाद से विद्यालय व चन्दन के परिवार में खुशी का माहौल है।
मधुबन तहसील के बस्ती मुतलके जजौली गांव निवासी चंदन चौहान ने 2015 में हाईस्कूल वर्ष 2017 में संत कबीर इंटर कालेज चचाई पार से पास किया है।इसके बाद उसने वाराणसी में एक वर्ष तक कोचिंग की और आईआईटी जैसी परीक्षा में पास कर मधुबन क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए चंदन को शुभकामनाएं दी।बताया कि चंदन पढ़ने में बहुत ही होनहार था।चंदन ने हाईस्कूल की परीक्षा में 89.8प्रतिशत तो इंटर की परीक्षा 89.2 प्रतिशत के साथ पास किया था।इसी तरह जेईई एडवांस में जनरल में 15849 तथा ओबीसी में 3353 रैंक प्राप्त किया था।जबकि मेंस में जनरल में 13137 और ओबीसी में 2712 रैंक प्राप्त किया है।जिसका कट ऑफ मेरिट के हिसाब से अच्छा कालेज मिलना तय माना जा रहा है।