फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ऑटो पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। क्षेत्र के दोहरीघाट-आजमगढ़ रोड पर सोमवार की शाम 5 बजे सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग किनारे पलट गया। इससे ऑटो में सवार एक वृद्ध, तीन महिला और एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने एक घायल की गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार की शाम दोहरीघाट से सवारी भरकर जीयनपुर जा रहा ऑटो अभी दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग के पास पहुंचा था कि ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे तेज गति होने के कारण ऑटो अनियंत्रित्र होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार सविता (35) पत्नी श्रवण, कुसुम (50) पत्नी खोखा और लवली (8) पुत्री श्रवण वहीं एक अज्ञात (60) वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें