फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को होगा उज्जवला पंचायत अभियान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत अभियान का आयोजन किया जाएगा। उज्ज्वला पंचायत अभियान की जिला संयोजिका अंकिता त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला अभियान के लिए पात्र लोगों को जगह-जगह कैंप लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन के साथ गैस, चूल्हा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंत्योदय तथा अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में अवगत कराया जाएगा। उज्ज्वला पंचायत अभियान के अंतर्गत 22 जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जो क्रमश: घोसी में जुमडीह, मऊ में तमसा वाटिका, कोपागंज का भदसा एकमा, बड़रांव का आंबेडकर चौक अमिला, दोहरीघाट का इब्राहिमाबाद, रतनपुरा का नेहरू इंटर कालेज, परदहा ब्लाक का हरदासपुर स्कूल, दोहरीघाट ब्लाक के कोरौली में, रानीपुर ब्लाक के खानपुर में, मधुबन का ज्ञानकुंज स्कूल, कोपागंज का बारा प्राइमरी स्कूल आदि स्थानों पर लोगों को योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें