घोसी। कोतवाली क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल गांव निवासी दीपचंद्र पुत्र चौधरी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर पुत्री के हत्यारोपी के गिरफ्तारी मांग किया।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में दीपचंद्र पुत्र चौधरी निवासी माछिल जमीन माछिल ने आरोप लगाया है कि मेरी विकलांग नाबालिग पुत्री का 13 फरवरी की रात्रि में हत्या कर उसकी लाश को सिवान के बाहर पूरब तरफ रख दिया गया था। जिसकी जानकारी 14 फरवरी की सुबह हुई थी। इस को लेकर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बीते कई दिन हो चुकें है, बावजूद इसके पुलिस हत्यारोपी का न तो पता लगा सकी, ना ही गिरफ्तारी की गई। जबकि पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को बताया था कि गांव निवासी एक युवक उसकी पुत्री पर गलत नियत रखता था। पुलिस उसे भी नहीं हिरासत में ले सकी।