फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में समस्त वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों तथा बेसिक शिक्षा विभाग से परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई। काफी संख्या में शिक्षक ड्यूटी करने नहीं आए। डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वित्तविहीन शिक्षकों का परीक्षा से संबंधित समस्त पारिश्रमिक से वंचित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी मेें लगे परिषदीय विद्यालयों के अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लगे शिक्षकों का एक अवसर दिया गया है। परीक्षा में ड्यूटी न करने की स्थिति में वित्तविहीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को कार्य नहीं तो वेतन नहीं का नियम अपनाया जाएगा। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें