फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजनों से बढ़ती है जागरूकता: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम(मऊ)। रोटरी क्लब की तरफ से शहीद पारसनाथ सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परदहां ब्लाक क्षेत्र के बकवल मोड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस, स्वेटर, कापी दिया गया। साथ ही छात्रों के बैठने के लिए विद्यालय को दस सेट डेस्क बेंच दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष दिवेदी रहे ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजनों से जागरूकता पैदा होती है। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ सकते हैं। शहीद पारस नाथ सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लोगों का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष दिवेदी ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। इस आयोजन से लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने के साथ ही लोगो में विश्वास पैदा होता है। कार्यक्रम संयोजक सचिंद्र सिंह ने शहीद पारस नाथ सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। रोटरी क्लब का उदेश्य है कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना। इस अवसर पर डॉ.एस एन खत्री, शमीम अहमद, डॉ. असगर अली, राकेश गर्ग, आलोक खंडेलवाल, आशीष अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, डॉ. मनोज मित्तल आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें