राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से मंगलवार को नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण स्वयं सेवकों के जिला एकत्रीकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने योग का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यवक्ता विभाग संचालक आत्माजी, जिला प्रचारक तारकेश्वर, विभाग प्रचारक सुजीत जी, सह विभाग संचालक रामप्रताप, जिला संचालक राजनारायण, भुवेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री फागु चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, डॉ. एच एन सिंह, विभाग कार्यवाह रामविलास, पूर्व प्रमुख मनोज राय, मंगरु गुप्ता, मनोज, कैलाश, महेंद्र, आनन्द चौधरी, प्रमोद, कवल देवी गिरी, सरोज सिंह आदि शामिल रहे।