जिले में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने नेता जी को याद किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर क्षेत्र के मलिक टोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के प्रशिक्षण कक्ष में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान संस्था की प्रशिक्षिका सरिता ने आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किए गए योगदान से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान मुमताज खान, लुबना, शबाना परवीन, आकांक्षा, तमन्ना, तुबा, फातिमा प्रियिंका भारती, गजाला परवीन, मुर्सरत जहां और उजमे एरम मौजूद रहे।
दोहरीघाट: विकास खंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर नेता जी सुभाषचंद्र बोस को याद किया गया। इस दौरान करमा लाल बिहारी डिग्री कॉलेज गोठा के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं को नेता जी के जीवन से परिचय कराया। बीटीसी प्राचार्य विभागाध्यक्ष रामाधीन पांडे ने बताया कि देश को आजाद कराने के लिए नेता जी ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दौरान उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर हम सब मां भारती की एकता, मान सम्मान को बनाए रख सकते हैं। श्री सुभाष जी जूनियर हाई स्कूल ठाकुर गांव ,पार्वती महिला पी जी कालेज दोहरीघाट, रेशमी डिग्री कॉलेज पाउस, बाबूराम कैलाशी देवी डिग्री कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, आदि जगहों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।