फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को आगे आने की जरुरत:एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कई सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता किन्नूूपुर गांव स्थित थारु बस्ती पहुंचे। इस दौरान यहां पर पूर्व में किए गए कार्यों से बस्ती के लोगों में आए सुधार को जाना। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों ठंड के दौरान थारू बस्ती का भ्रमण कर वहां के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया था। साथ ही जरूरत मंदों को कंबल के अलावा जूता कपड़ा स्वेटर आदि का वितरित किया गया था। इस दौरान कुछ महिलाओं को पुलिस लाइन में सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बस्ती के लोगों से कहा कि इज्जत की दो रोटी सुकून पहुंचाती है। साथ ही आत्मनिर्भर होने के लिए मनुष्य को लगातार संघर्ष करना चाहिए। अब बस्ती में बुधवार से सफाई अभियान शुरू कर लोगों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपी के साथ थारू बस्ती में डा. संजय सिंह, पुरुषार्थ सिंह, धीरेंद्र सिंह, मदन, श्रवण, पूजा, मनोज, रुचिका, सुभाष, मंजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें