मऊ। वर्तमान वित्तीय वर्ष के छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति देने के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके लिए कक्षा दस तक के शिक्षण संस्थानों को बिंदुवार अभिलेख और प्रारूप पूरा करके जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी को 31 जनवरी से पहले देने होंगे। इस संबंध में जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी उमेश बिंदल ने कक्षा दस इस से महाविद्यालय तक के शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि वे तत्काल बिंदुवार सूचना तयशुदा प्रारुप में प्रषित करें। सुभाष यादव