फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से स्कूल में मना वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के पांती स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल पर शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रामजन्म सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा गीता, शिवांगी, पूजा, अर्चना, आंचल ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मौजूद लोगों को मनमोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह छात्रों को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने की बात कही। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में रामनारायण सिंह, राजेश मल्ल, राज बहादुर सिंह समेत आदि मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें