फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन में पहले दिन 13 पर्चे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सदर तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 के वार्षिक चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पर्चा दाखिला के पहले दिन कुल छह पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। बुधवार को दिन में 11 बजे से पर्चा दाखिला होगा। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए सुभाष सिंह एवं हसन अली ने पर्चा भरा। मंत्री पद के लिए शिव नारायण राय एवं रामाशीष राम ने पर्चा दाखिल किया। सहमंत्री (प्रशासन) के पद के लिए तेज बहादुर सिंह एवं कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, सहमंत्री (लाइब्रेरी) के लिए हरिओम श्रीवास्तव एवं तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजेश कुमार खरवार एवं रविंद्रनाथ, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजीव पांडेय, राजेश कुमार पांडेय एवं सोमनाथ सिंह ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान तहसील परिसर में काफी चहल पहल रही। जबकि फरियादी कामकाज ठप होने से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें