मऊ। जिला मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्यसरकार के खिलाफ अपनी प्रस्तावति मांगों को पूरा न करने पर काली बांध कर विरोध जताया। विरोध की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी संघ की बीना राय ने बताया कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सरकार द्ववारा मांगे पूरा न करने पर 9 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रति काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के पहले दिन जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पदस्थ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस मौके पर काली ,कौशल्या यादव , चंद्रावती ,विमला ,नीलम, हेमंवन्ती प्रजापति, साहिना समीना, ज्योति, किरण राय, गीता देवी, समीना खातून ,सुधा शर्मा ,अफसाना चंदा आदि विरोध में सम्मिलत रही।