मऊ। एक सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को वर्ष के पहले दिन दीवानी कचहरी खुली। इस दौरान कचहरी परिसर में पूरे दिन चहल पहल रही।
जिला जज राजेंद्र कुमार ने सभी अधिवक्ताओं , न्यायिक अधिकारियों वादकारियों को नव वर्ष की शुभाकामनाए दी। वहीं बार के महामंत्री सत्येंद्रनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, दारोगा सिंह, अजय कुमार सिंह , हरिद्वार राय, मानसिंह यादव, पीएन सिंह आदि अधिवक्ताओं ने भी एक दूसरे से मिलकर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाए दी। इस दौरान बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव में संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही अधिवक्ताओं से चुनाव में सहयोग और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए विरेंद्र बहादुर पाल, सर्वेश सिंह, उदयप्रताप राय तथा महामंत्री पद के लिए राजेश सिंह राज, लक्ष्मीकांत यादव, संजय त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पांडेय, रामरतन निषाद शामिल रहे।