सूरजपुर। नेशनल बुक ट्रस्ट, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, वन विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण चेतना यात्रा गुरुवार को स्थानीय छोटे लोहिया पीजी कालेज काशीधाम सूरजपुर पहुंची। इस अवसर पर छात्रों के बीच पर्यावरण तथा मऊ जनपद के इतिहास पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण पाठशाला बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर हरियाणा के रविंद्र आर्य, सोहन, रामशरण, सुनील, सरिता, कन्नू प्रिया, शरमीन जोहा, सरिता जुफी आदि कलाकारों ने जिंदगी के रंग पानी हवा के संग नाम नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। वहीं सरिता कन्नू प्रिया ने पोस्टमैन है सूरज चाचा डाक सुबह की लाता है, द्वार-द्वार किरणों की पाती ठीक समय पहुंचता है गीत प्रस्तुत किया। रविंद्र आर्य, सोहन, रामशरण ने वन में वृक्षों का वास रहने दो, झील व झरनों में श्वास रहने दो, वृक्ष व पौधे वस्त्र हैं जंगल के इन्हें छीनों मत इनका लिवास रहने दो गीत प्रस्तुत कर लोगों को पौधरोपण करने का संदेश दिया। सरिता, कन्नू प्रिया, शरमीन जुफिया ने सृष्टि की सुंदरता को तुमसे क्या बतलाऊ रे ऊंचे पर्वत दुर्गम यानि झील की सुंदरता को तुमसे बतलाऊ रे मनमोहक गीत प्रस्तुत करके मनुष्य को प्रकृति के वातावरण से छेड़छाड़ नहीं करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एके सिंह ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा। जब तक हम सभी लोग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए तत्पर नहीं होंगे। खुले में शौच न करें, कूड़ा करकट का उचित निस्तारण करें। प्लास्टिक के थैली का उपयोग न करें। नदी नालों को स्वच्छ रखें । इस अवसर पर पर्यावरण चेतना यात्रा के समन्वयक राजीव रंजन राय, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, शशांक नारायण सिंह, अंगद राय, शेषनाथ राय, हरिलाल, राम नक्षत्र, अशोक राय, हरि प्रसाद, हरिंद्र यादव, मनीष गुप्ता, सर्वेश कुमार, संजय यादव, चंद्रमा, जय प्रकाश यादव, शशिप्रभा तिवारी आदि शामिल रहे।